Home >> International News >> Bhaskar Gyan >> Space Tourist Planning First Historic Trip To Mars In 2018
2018 में मंगल पर जाएगा पहला अंतरिक्ष पर्यटक
Agency
| Feb 23, 2013, 10:37AM IST

न्यूयॉर्क. अमेरिका के करोड़पति निवेशक डेनिस टीटो 2018 में मंगल यात्रा की योजना बना रहे हैं। यह निजी यात्रा 501 दिनों की होगी। टीटो की गैर-सरकारी संस्था ‘इंस्पिरेशन मार्स फाउंडेशन’ इस यात्रा के लिए तैयारी कर रही है। अगले सप्ताह टीटो इसकी विस्तृत जानकारी देंगे।
टीटो इस मिशन के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि कड़ी मेहनत और ज्ञान के जरिए कुछ भी संभव है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे स्पेस-एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग करेंगे। इस यात्रा में वे न तो मंगल पर उतरेंगे न ही उसकी कक्षा में चक्कर लगाएंगे।
वैज्ञानिकों के अनुसार वे जिस यान में मंगल पर जाना चाहते हैं उसमें एनवायरमेंटल कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगा हुआ है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से दो लोग अंतरिक्ष में ज्यादा दिनों तक रह सकते हैं।
स्पेस स्टेशन पर जा चुके हैं टीटो
टीटो इससे पहले 2001 में रूसी सोयुज यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए 108 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे। वे आठ दिनों तक स्टेशन पर थे।








