विज्ञापन
 
 
 
 

स्‍पेन के किंग संग थे डायना के रिश्‍ते!

 
Source: Agency   |   Last Updated 17:47(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन

लंदन. स्‍पेन के शाही परिवार के बारे में कई किताबें लिख चुके पिलर आयर ने नई किताब में एक सनसनीखेज दावा किया है। बार्सिलोना के इस लेखक ने लिखा है कि ब्रिटिश राजकुमारी डायना और स्‍पेन के राजा डॉन जुआन कारलोस के बीच अंतरंग रिश्‍ते थे।   74
 
साल के कारलोस के बारे में कहा जाता है कि उनकी जिंदगी में 1500 से भी ज्‍यादा औरतों से अंतरंग संबंध रहे। आयर की किताब के मुताबिक डायना भी इनमें से एक थीं।   शिकार करना, स्‍कीइंग, बोटिंग और अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध बनाना कारलोस के शौक में शुमार था। उन्‍हें जानने वालों के बीच यह सच्‍चाई आम है कि कारलोस ने जिस महिला के साथ सबसे कम समय बिताया वह उनकी पत्‍नी सोफिया हैं।  
 
आयर के मुताबिक ग्रीस में जन्‍मीं सोफिया के साथ कारलोस ने 35 साल में एक बार भी शारीरिक रिश्‍ता नहीं बनाया, जबकि इस बीच उन्‍होंने कई दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाए। प्रिंसेस डायना से स्‍पैनिश राजा के संबंधों की कहानी तब की है जब कारलोस की उम्र 48 साल की थी। इस संबंध के बाद सोफिया से कारलोस के रिश्‍ते सुधरने की सारी उम्‍मीद जाती रही थी।  
 
अस्‍सी के दशक में डायना ने अपने पूरे परिवार के साथ कई बार मजोरका में स्‍पेन के शाही परिवार के साथ छुट्टियां मनाईं। प्रिंस चार्ल्‍स शिकार पर निकल जाते थे, जबकि डायना घर पर ही रहती थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment