Home >> International News >> International >> Surjeet Singh Says Sarabjeet Singh Is A Terrorist And Terrorists Are Not Realeased: Pak Media
सुरजीत ने कहा आतंकवादी है सरबजीत और आतंकी रिहा नहीं होतेः पाक मीडिया
dainikbhaskar.com | Jun 29, 2012, 13:44PM IST

इस्लामाबाद.पाकिस्तान में 30 साल जेल में गुजारने के बाद गुरुवार को भारत लौटे सुरजीत सिंह का एक बयान सरबजीत की रिहाई की उम्मीद पर भारी पड़ सकता है। पाकिस्तानी मीडिया ने सुरजीत सिंह के हवाले से एक अजीब-ओ-गरीब बयान छापा है कि सरबजीत सिंह आतंकवादी है और भारत और पाकिस्तान आतंकवादियों को आजाद नहीं करते हैं। सुरजीत ने यह भी कहा था कि वह पाकिस्तान में 'रॉ' का एजेंट था। लेकिन भारत के गृह सचिव आरके सिंह ने इस बात से इनकार किया है कि भारत पाकिस्तान में अपने जासूस भेजता है। उन्होंने कहा है कि सुरजीत सिंह पाकिस्तान में उनका जासूस नहीं था।
सलमान खान की अपील- सरबजीत को रिहा करो







