वीडियो : सीरिया में बर्बरता की हदें हुई पार,जिन्दा व्यक्ति को कर दिया दफन
एजेंसी | Apr 27, 2012, 04:44AM IST

वीडियो में दिखता है कि किस तरह राष्ट्रपति बशर अल- असद के सैनिक एक विद्रोही को बंदूक की नोक पर जिन्दा दफन कर देते हैं।
एक मिनट की इस क्लिप के बारे में अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह असली है या नकली,लेकिन निश्चित तौर पर यह एक परेशान करने वाला वीडियो है। वीडियो में सैनिकों के बीच हुए संवाद को भी दिखाया गया है हालांकि किसी भी सैनिक का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।






