शिकागो. आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिकी अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई है। सजा खत्म होने के बाद राणा पर पांच साल तक पुलिस की निगरानी रहेगी।
पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा मुंबई हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली का साथी है। हेडली पर 24 जनवरी को फैसला आएगा। उसने आतंकी हमले के लिए मुंबई के ठिकानों की रेकी की थी।
अमेरिका की संघीय अदालत ने 52 साल के राणा को डेनमार्क के अखबार ‘जिलांद्स पोस्टन’ पर आतंकी हमले का दोषी पाया है। राणा ने हमले के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को भी मदद पहुंचाई थी।
मुंबई हमले के आरोपों से राणा बरी
तहव्वुर हुसैन राणा को जूरी ने 10 जून 2011 को दोषी ठहराया था। उसे डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने तथा लश्कर ए तैयबा की मदद करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था, लेकिन मुंबई हमलों की साजिश के मामले में उसे बरी कर दिया गया। राणा ने खुद को सभी मामलों में बरी किए जाने तथा फिर से मुकदमा चलाए जाने का आग्रह किया था जिसे खारिज कर दिया गया।
आज की प्रमुख खबरें
RECORD: ऑस्ट्रेलियाई टीम 74 रन बना कर हुई ढेर
PHOTOS: धोनी का टशन- प्रैक्टिस के लिए हमर चला कर पहुंचे स्टेडियम, अंग्रेज खिलाडि़यों ने लिया सनबाथ का