तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ
Source: एजेंसी | Last Updated 10:11(06/02/12)
लंदन. कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सच बोल रहे हैं कि नहीं, अब इस बात का पता लगाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ड्यूक विश्वविद्यालय और इलिनोइस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 'लेयर्ड वॉयस अनैलिसिस' तकनीक तैयार की है।
अनुसंधानकर्ताओं ने इस तकनीक का प्रयोग इजरायल की कम्पनी नेमेसिस्को में किया। अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया कि कम्पनी के अधिकारी अपने भाषण में जिस जगह झूठ बोल रहे थे, उस जगह उनकी आवाज में बेसुरापन पाया गया।
समाचार पत्र के मुताबिक यदि यह सही है तो यह तकनीक बाजार की दुनिया में क्रांति ला सकती है और इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि 'लेयर्ड वायस अनैलिसिस' तकनीक झूठ बोलने की विशिष्ट ध्वनि की जांच के लिए एक स्वचालित तरीका उपलब्ध कराती है।