विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Ten Things You Want To Know About New Pope Francis

10 दिलचस्‍प FACTS: एड्स पीडि़तों को किस करने के बाद पहली बार चर्चा में आए थे नए पोप

dainikbhaskar.com | Mar 14, 2013, 18:40PM IST
 
 

वेटि‍कन सि‍टी. वेटि‍कन की चि‍मनी से सफेद धुंआ नि‍कलने के साथ ही नए पोप का चुनाव संपन्‍न हुआ। अर्जेंटीना के आर्कबि‍शन जॉर्ज मारि‍यो बर्गोलि‍यो (76 वर्ष) को नया पोप बनाया गया है। वेटि‍कन के इति‍हास में वह 266वें पोप हैं। नए पोप फ्रांसि‍स गर्भ नि‍रोधक, गर्भपात के साथ ही समलैंगि‍क शादि‍यों का प्रबल वि‍रोध करते आए हैं। हालांकि अर्जेंटीना सरकार ने उनके इस वि‍रोध पर ध्‍यान नहीं दि‍या। अर्जेंटीना समलैंगि‍क वि‍वाह को मान्‍यता देने वाला वि‍श्‍व का पहला देश है। प्रस्‍तुत हैं नए पोप के बारे में दस ऐसी जानकारि‍यां, जो आप जरूर जानना चाहेंगे। (30 चुनिंदा तस्‍वीरों में देखें नए पोप का चुनाव)
 
1- वेटि‍कन के इति‍हास में पहली बार कोई अर्जेंटीना नि‍वासी पोप बने हैं। जॉर्ज मारियो बर्गोलियो के इटली मूल के पि‍ता अर्जेंटीना माइग्रेट कर गए थे। इसके अलावा वेटि‍कन के इति‍हास में वह पहले फ्रांसि‍स ही नहीं, पहले जेसुइट पोप भी हैं। 
 
2- पोप फ्रांसि‍स पहले गैर यूरोपीय पोप हैं। वैसे सन 731 में सीरि‍या में रहने वाले पोप ग्रेगरी थर्ड भी पोप बने थे। 
 
3- नए पोप फ्रांसि‍स के सिर्फ एक फेफड़ा है। जब वह कि‍शोरावस्‍था में थे, उन्‍हें गंभीर बीमारी हो गई थी जि‍सकी वजह से उनका एक फेफड़ा नि‍कालना पड़ा। 
 
4- पोप के पि‍छली बार सन 2005 में हुए चुनाव में जॉर्ज मारि‍यो बर्गोलि‍यो पोप बनने के लि‍ए वोट पाने में दूसरे नंबर पर थे। उस वक्‍त पोप बेनेडि‍क्‍ट 16 पोप बने थे। 
 
5- नए पोप फ्रांसि‍स अपनी अति साधारण लाइफस्‍टाइल की वजह से भी जाने जाते हैं। ब्‍यूनस आयर्स का आर्कबि‍शप रहते हुए वह अपना खाना खुद पकाते थे। उनके पास लीमो कार थी, इस पर भी वह पैदल या बस से ही चलते थे। इसके अलावा वह अर्जेंटीना के सबसे बड़े स्‍लम में रोजाना जाया करते थे। 
 
6- सन 2005 में मानवाधि‍कारों के लि‍ए काम करने वाले एक वकील ने अपहरण के मामले में की गई शिकायत में तत्‍कालीन आर्कबि‍शप जॉर्ज मारि‍यो बर्गोलि‍यो का भी नाम दर्ज कराया था। हालांकि बर्गोलि‍यो ने इससे साफ इन्‍कार कर दि‍या था।  
 
7- नए पोप फ्रांसि‍स ने कॉलेजि‍यो मैक्‍सि‍मो सैन जोस से फि‍लॉस्‍फी का गहन अध्‍ययन कि‍या है। वह सांता फे के कॉलेजि‍यो डे ला इन्‍माक्‍यूलाडा और ब्‍यूनस आर्यस के कॉलेजि‍यो डेल सल्‍वाडोर में साइकोलॉजी और लि‍ट्रेचर पढ़ाते रहे हैं। 
 
8- पोप फ्रांसि‍स सन 2001 में तब अचानक चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने एक धर्मशाला में एड्स पीड़ि‍तों के पैर धुले थे और उन्‍हें कि‍स कि‍या था। 
 
9- गे मैरि‍ज और अडॉप्‍शन के वि‍रोधी रहे पोप फ्रांसि‍स प्रशि‍क्षत केमि‍स्‍ट भी हैं। 
 
10- पोप फ्रांसि‍स स्‍पेनि‍श, इटेलि‍यन और जर्मन में धाराप्रवाह बात कर सकते हैं और लि‍ख भी सकते हैं। 
 
पोप से जुड़ी अन्‍य खबरें
 
 
14 मार्च की खास खबरें
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment