वॉशिंगटन. चांद पर इंसान की जिजीविषा की 'जीत' का प्रतीक पूर्व अंतरिक्ष यात्री अब 'सितारों' में पहुंच गया है। चंद्रमा की सतह पर पहली बार कदम रखने वाले 82 साल के नील आर्मस्ट्रांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने ठीक दो दिन पहले ही दिल की बायपास सर्जरी करवाई थी। संयोग की बात यह है कि उन्होंने 82वां बर्थडे इसी महीने की पांच तारीख को मनाया था।
गौरतलब है कि अमेरिका के नासा की तरफ से चंद्रमा पर भेजे गए अपोलो-11 मिशन के कमांडर के तौर पर नील शामिल थे। 20 जुलाई 1969 को वह दुनिया के पहले ऐसे आदमी बने, जिसने चंद्रमा पर कदम रखा। यह मिशन उनके करियर का भी आखिरी मिशन था। बाद में वह नासा में ही कई पदों पर रहे।
फोटो के जरिए जाने कैसे बना मानव के चांद पर पहुंचने का इतिहास?