इजरायल के तेवरों के कारण कई लोग हद से भी ज्यादा नफरत करते हैं। इसी के चलते ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने हाल ही में इजरायल को खत्म करने का संकल्प लिया है। लेकिन संघर्ष और राजनीति से परे भी बहुत कुछ है इजरायल।
इजरायल की चर्चा होते ही एक ऐसे देश का चेहरा सामने आता है, जो कभी अपने परमाणु कार्यक्रम तो कभी अरब देशों के साथ अपने संबंधों के चलते गलत कारणों से चर्चा में रहा है, लेकिन इससे एक अलग इजरायल भी है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत और विकास के मॉडल की वजह से दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है।
कृषि से लेकर तकनीक और धर्म से लेकर फैशन तक के क्षेत्र में इजरायल दूसरे देशों के लिए एक मिसाल है। खासकर इसलिए भी कि तमाम आंतरिक समस्याओं और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद इस देश में विकास की प्रक्रिया लगातार जोर पकड़ती रही है।
इजरायल में दो दिन पहले वोटिंग हुई है और dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है कि कैसे देश ने तरक्की के मुकाम हासिल किए|