तस्वीरें: इनकी दौलत और शाही अंदाज देखकर दंग रह जाएंगे आप
एजेंसी | May 27, 2012, 10:11AM IST

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकियाह के पास दुनिया की सबसे बेशुमार दौलत है। आइये जानते हैं सुलतान की दौलत के कुछ चर्चित किस्से...
सुल्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा लक्जरी महल है जिमें 1788 कमरे हैं इन कमरों में हीरे और सोना जड़ा हुआ है।
सुल्तान के कार गैराज में एक साथ 110 कारें खडी की जा सकती हैं।
सुल्तान के शाही महल में लगभग 650 सुइट्स हैं जिनमें से प्रत्येक की कीमत 1 .5 लाख यूरो (10,474,721 रुपये )है।
सुल्तान के पास कई सौ डॉलर के एक लक्जरी बोईंग विमान भी है।
सुल्तान की कार (जिसमें वो यात्रा करते हैं ) के ऊपर सोने जड़ा हुआ है।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को सही माना जाए तो सुल्तान के बेड़े में लगभग 1193 कारें हैं जिनमें 531 मर्सिडीज बेन्ज़, 367 फरारी, 362 बेंटलेज़ , 185बीएमडब्ल्यू ,177 जगुआर, 160 पोर्शे, 130 रोल्स रोयस और 20 लेम्बोर्गिनी कारें शामिल हैं।





