मिस्र में पनडुब्बी डूबने से एक बच्चे समेत तीन की मौत
Source: एजेंसी | Last Updated 12:31(10/02/12)
काहिरा. मिस्र के तटवर्ती क्षेत्न के लाल सागर में कल एक पनडुब्बी के डूब जाने से एक बच्चे सहित तीन जर्मन पर्यटकों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्नों के अनुसार लाल सागर में एक पनडुब्बी डूब गई है जिससे उसमें सवार जर्मनी के दिवाओव दिनेलकेस(09)एलेकसिया डनियल (53)तथा मारिया एंडेरियल(45)की मौत हो गई है। ये तीनों एक ही परिवार थे।
सूत्नों के अनुसार इस हादसे के दौरान विभिन्न देशों के 13 अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।