अपराधियों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्याएं करने का चलन दुनिया में काफी समय से है। शासकों द्वारा कैद किए गए अपने प्रतिद्वंद्वियों और किसी अपराध के दोषी को बेहद क्रूर तरीके से मौत के घाट उतारा जाता था।
दुनिया की अलग-अलग जगहों पर सजा देने का तरीका भी अलग-अलग होता था, काफी क्रूर और खौफनाक। इतिहास का अध्ययन किया जाए तो पता चलेगा कि ये तरीके किस हद तक दुखदाई और यातनापूर्ण होते थे।
न्याय प्रक्रिया का हिस्सा होने के कारण ऐसे कठोर दंडों को समाज द्वारा स्वीकार भी किया जाता था। वहीं, कई देशों में अपराधियों से राज उगलवाने के भी कई उपाय किए गए, जिससे आज के समय में हम थर्ड डिग्री कहते हैं। यह इन उपायों का बड़ा ही छोटा रूप है.
इंटरनेट के विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी इकट्ठा करके dainikbhaskar.com अपने पाठकों के लिए सजा देने के कुछ बेहद वीभत्स तरीकों के बारे में बता रहा है।