विज्ञापन
 
Home >> International News >> China >> Top China Politician Ousted, Wife Suspected Of Bri

चीन में राजनेता बो को हटाने का विरोध

एजेंसी | Apr 12, 2012, 09:28AM IST
 
 

बीजिंग। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के उभरते सितारे बो शिलाई को पार्टी में सभी पदों से हटाने के विरोध में चोंगकिंग शहर में बड़े प्रदर्शन किए गए हैं। इस घटनाक्रम से चीन राजनीतिक संकट के भंवर में फंसता दिख रहा है। चोनगक्यूनिंग के पूर्व मेयर बो से सीपीसी ने सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं। वे देश के अत्यधिक लोकप्रिय राजनेताओं में से एक थे। चोंगकिंग शहर से मिली खबरों के मुताबिक, हजारों लोग यहां सड़कों पर उतर आए। उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। वहीं अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि शहर में दंगे की स्थिति बन गई है।

बो की पत्नी गिरफ्तार

नील हेयवुड की हत्या के सिलसिले में जांच के लिए उनकी पत्नी गु केइलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। चीनी पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक नील हेयवुड की मौत के मामले की फिर से जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। पिछले साल 15 नवंबर को वह चोनगक्यूनिंग में मृत पाए गए थे। ब्रिटिश नागरिक हेयवुड शिलाई परिवार के करीबी मित्र माने जाते थे। वैसे 62 साल के शिलाई भी पिछले महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भी पुलिस की हिरासत में हो सकते हैं। बो के नजदीकी सहयोगी और शहर के पूर्व पुलिस प्रमुख वांग लिजुन द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद जांच की गई थी। वांग उस समय सुर्खियों में आए थे जब वह चेनगछु स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में शरण मांगने गए थे। गौरतलब है कि हत्या के मामले में पत्नी का नाम सामने आने के बाद सीपीसी के पोलित ब्यूरो से शिलाई को हटा दिया गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment