न्यू टाउन. अमेरिका में कनेक्टिकट प्रांत के न्यू टाउन शहर में गोलीबारी में मरने वाले सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। कनेक्टिकट के चीफ मेडिकल इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
एक रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सभी लोगों को कई बार गोली मारी गई। पोस्टमार्टम के दौरान कई बच्चों के शरीर से 11-11 गोलिया निकली है। ज्यादातर गोलियां सर, धड और हाथ पैरों में मारी गई है।
बच्चों का पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर के अनुसार अभी तक के अपने कैरियर में वो पहली बार विचलित हुए है। घटना से पूरा देश दुखी है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को पीड़ितों के परिवार से भी मुलाकात की।
सबसे छोटा था 6 साल का नोम्ह पोजनेर
गोलीबारी में 20 स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी। सभी बच्चों की उम्र 6 से 7 वर्ष के बीच थी। मरने वालों में सबसे कम उम्र का बच्चा नोम्ह पोजनेर है जिसने अपना छठा जन्मदिन पिछले महीने ही मनाया था। खुद को गोली मारने से पहले हमलावर ने 6 महिलाओं को भी मार डाला। स्कूल में कार्यरत सिर्फ एक महिला ही इस घटना में बच पाई है हालांकि उसे गोली लगी।
तस्वीरों में देखें शोक में डूबा अमेरिका...