स्टॉकहोम. यहां के ट्रेन डिपो से एक 20 वर्षीय महिला सफाईकर्मी ने सोमवार देर रात 2:30 बजे के करीब ट्रेन की चोरी की। ट्रेन में चार डिब्बे लगे थे। इसमें कोई यात्री नहीं था।
महिला ने करीब 1.60 किलोमीटर तक ट्रेन को दौड़ाया। रास्ते के सारे बैरियर तोड़े। इसके बाद, जब ट्रैक खत्म हो गया तब ट्रेन 100 फीट तक घिसटती हुई एक अपार्टमेंट में जा घुसी। तीन मंजिला अपार्टमेंट में तीन परिवार रहते हैं।
हालांकि घटना के वक्तघर में कोई नहीं था। सफाईकर्मी के बारे में ट्रेन ऑपरेटर कंपनी के प्रवक्ता टोमस हिडेनियस ने बताया कि उस महिला का जॉब रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। अभी इस घटना के पीछे महिला का मकसद नहीं पता चल पाया है। वह बुरी तरह से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
अंदर की स्लाइड में देखें हादसे की तस्वीर...