विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Transatlantic Love Story: Canadian Bloke Searches For Irish Lass

प्यार के लिए साहब, क्या-क्या न किया

एजेंसी | Sep 29, 2012, 07:06AM IST
 
 



 



टोरंटो। कैनेडा के सैंडी क्रॉकर एक साल पहले आयरलैंड में एक लड़की से मिलते हैं। वो लड़की उन्हें बेहद भाती है, लेकिन वे उसे कह नहीं पाते। लौट आते हैं। पूरा साल उसकी यादों में खोए रहते हैं और एक दिन अचानक उसे ढूंढने का फैसला करते हैं। 34 साल के सैंडी पेशे से डेंटिस्ट हैं। सैंडी हजारों मील का सफर तय कर एक बार फिर आयरलैंड आए हैं। उस लाल बालों वाली लड़की को ढूंढने, जिससे वे क्लेयर काउंटी के एक कैफे में मिले थे। सैंडी के इस रूमानी यात्रा की अमेरिका और कैनेडा के मीडिया में बहुत चर्चा है। 

 

सैंडी ने बताया, पिछले साल मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहा था और वापस जाने से एक दिन पहले मैं एक बेहद ख़ूबसूरत आयरिश लड़की से कुछ देर के लिए मिला, उसके साथ हल्की-फुल्की बातचीत की। मुश्किल तब हुई जब कैनेडा लौटकर कई खूबसूरत लड़कियों से मिलने के बावजूद सैंडी उस आयरिश लड़की को भूला नहीं पाए। वे कहते हैं, मेरे दोस्तों की बीच ये मजाक का विषय बन गया। मैं किसी लड़की से मिलता और वो मजाक करते, ये एनिस्टीमन वाली लड़की नहीं है। इसके बाद सैंडी की मुलाकात एक आयरिश दंपती से हुई जिनसे बात करके उन्हें लगा कि उन्हें आयरलैंड जाकर उस लाल बालों वाली लड़की को ढूंढना चाहिए। इस दंपती ने उनसे कहा कि ये कोई इतना पागलपन वाला ख्याल नहीं है जिसे आयरलैंड के लोग ना समझे, बल्कि वो सैंडी की मदद ही करेंगे। 

 

नाम तक नहीं पता 

 

सैंडी को अब तक उस लड़की को ढूंढने में सफलता तो नहीं मिली है लेकिन उनकी कहानी मीडिया को बहुत लुभा रही है। सैंडी कहते हैं, आज अगर मैं उस लड़की से मिल पाया, तो इस बात पर हंसी आएगी। आयरलैंड के साथ अमेरिका और कैनेडा में भी इसकी चर्चा है। सटोरिए तो सट्टा लगा रहे हैं कि क्या मैं उससे मिल पाऊंगा और शादी करूंगा या फिर वो पहले से ही शादीशुदा है। मुझे तो उसका नाम भी नहीं पता। इस पूरे किस्से में यही तो अनोखी बात है। 

 

अखबार में भी छपवाया 

 

सैंडी के मुताबिक ज्यादातर लोग ऐसे किस्से पर हंस कर भूल जाते, लेकिन 50 साल बाद जब मैं उन कुछ हफ्तों के बारे में सोचूंगा जो अपने पागलपन में मैंने आयरलैंड में एक ख़ूबसूरत लड़की की तलाश में बिताए, तो मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। सैंडी उस कैफे में भी गए जहां वे उस लड़की से मिले थे और उन्होंने स्थानीय अखबार क्लेयर पीपुल में उसके बारे में एक नोटिस भी छपवाया है। 

 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment