विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Tulsi Gabbard, First Hindu In Congress, Uses Bhagavad Gita At Swearing-In

अमेरिका में पहली बार हिंदू सांसद ने ली गीता की शपथ

Agency | Jan 05, 2013, 10:34AM IST
 
 

वाशिंगटन. भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक आमी बेरा और पहली निर्वाचित हिंदू प्रतिनिधि तुलसी गब्बार्ड ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों राष्ट्रपति ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। 
 
 
गब्बार्ड ने बाइबिल की जगह हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ श्रीमद् भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। गब्बार्ड 31 साल की हैं और अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित पहली हिंदू हैं। वे बाइबिल की जगह गीता हाथ में लेकर शपथ लेने वाली भी पहली अमेरिकी सांसद हैं। ये दोनों अमेरिका की 113वीं प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। इसमें 43 अफ्रीकी-अमेरिकी सदस्य भी हैं।
 
 
गब्बार्ड अमेरिका की ओर से इराक युद्ध में भी शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी निजी श्रीमद् भगवद्  के साथ शपथ इसलिए ली क्योंकि यह हमेशा से मुझे प्रेरणा देती रही है।’ 21 साल की उम्र में गब्बार्ड हवाई विधानसभा की सदस्य बन गई थीं। आमी बेरा के पिताजी 1950 के दशक में गुजरात से अमेरिका आए थे।
 
 
कैलिफोर्निया से सांसद बने बेरा सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्य भी बन गए हैं। बेरा प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाले तीसरे भारतीय अमेरिकी हैं। इससे पहले 1950 में दलीप सिंह सौंध एवं 2005 में बॉबी जिंदल इस सदन के लिए चुने गए थे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment