विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> U.S. To Reimburse Pakistan $688 Million For Military Expenditures

पाक ने अमेरिका से झटके 8.82 लाख करोड़ रुपए

Agency | Jan 25, 2013, 10:28AM IST
 
 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने आतंकवाद खत्म करने में मदद के नाम पर अमेरिका से 164.3 अरब डॉलर (करीब 8.82 लाख करोड़ रुपए) लिए हैं। पाकिस्तान के वित्त राज्यमंत्री सलीम मांडवीवाला ने गुरुवार को यह जानकारी संसद में दी है। उन्होंने बताया कि यह रकम पांच साल में ली गई है। 
 
 
मांडवीवाला ने बताया कि अमेरिका ने यह राशि गठबंधन समर्थन फंड से दी है। इसके लिए सेना द्वारा खर्च का ब्यौरा अमेरिका को दिया गया था। अमेरिका ने 2011 में दोनों देशों में तनाव के बाद रकम देना बंद कर दिया था। अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को एबटाबाद में मार गिराने के बाद यह तनाव शुरू हुआ था।
 
 
पाकिस्तान के पीएम पर एक और मामला
 
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह सरकारी फर्म ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन पद पर तौकीर सादिक की नियुक्ति से जुड़ा है।
 
शीर्ष कोर्ट ने गृहमंत्री रहमान मलिक और सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के महासचिव जहांगीर बदर के खिलाफ भी मामला दर्ज करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि सादिक को इन लोगों ने चेयरमैन बना कर शरण दी। पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप लगते ही सादिक विदेश भाग गया।
 
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एनएबी के अध्यक्ष बुखारी ने कोर्ट को बताया कि उनके पास गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। बेंच ने सुनवाई 31 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। 
 
 
ब्यूरो के एक अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि रहमान मलिक और जहांगीर बदर पर सादिक को देश से भगाने का आरोप है। अशरफ पर सादिक को नियुक्त करने का आरोप है। एनएबी के वकील ने कहा कि सादिक को यूएई में पकड़ लिया गया था।
 
लेकिन वहां के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। कोर्ट ने खिंचाई करते हुए कहा पता चलने के बाद भी ब्यूरो ने वहां टीम क्यों नहीं भेजी?
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment