चीन अपनी सेना के आधुनिकरण का कार्यक्रम चला रहा है। चीनी सेना को कम अवधि के उच्च तीव्रता सैन्य अभियानों में जीत दर्ज के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। ये दावा अमेरिका के नामांकित रक्षा स
चिव चुस्क हागेल ने किया है। हागेल को राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने अपना अगला रक्षा सचिव नामांकित किया है। उनका कहना है कि चीन मुख्यत: ताइवान को ध्यान में रखकर अपनी सेना आधुनिकरण कर रहा है, लेकिन उसकी बढ़ती ताकत से यह साफ पता चलता है कि वह चीनी सीमा के बाहर तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है।
सीनेट समिति को दिए 112 पन्ने के जवाब में हागेल ने भारत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीनी सेना के अधुनिकरण पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
1 फरवरी की प्रमुख खबरें