विज्ञापन
 
Home >> International News >> Bhaskar Gyan >> Using Facebook During Office Hours Form Of Corruption In Malaysia

मलेशिया में ऑफिस में फेसबुक का इस्तेमाल माना जा सकता है भ्रष्टाचार

Agency | Jan 08, 2013, 10:23AM IST
 
 

क्वालालंपुर. मलेशिया में ऑफिस टाइम में फेसबुक या अन्य सोशल वेबसाइट्स का इस्तेमाल भ्रष्टाचार की श्रेणी में आ सकता है। हालांकि, यह शर्त सिर्फ सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों पर लागू होगी। 
 
 
मलेशियन एंटी करप्शन कमीशन (एमएसीसी) के डिप्टी चीफ कमिश्नर दातुक सुतिनाह सुतान ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सरकार किसी भी कर्मचारी को उसके जॉब के मुताबिक वेतन या सुविधाएं देती है। इसमें उसके काम के घंटे भी शामिल हैं। 
 
 
सरकार इस वक्त का पूरा इस्तेमाल चाहती है। यदि कोई कर्मचारी ऑफिस में तीन घंटे निजी काम में खर्च करता है तो यह अनुबंध का उल्लंघन है। इसे भ्रष्टाचार माना जा सकता है। सोशल मीडिया में समय बिताना भी निजी काम ही माना जाएगा।  
 
 
सुतान ने कहा कि हालांकि, ये शर्तें एमएसीसी एक्ट का हिस्सा नहीं है। लेकिन ऐसा होने पर कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुतान ने यह बातें कुमपुलन मेलका बेरहाद (केबीएम) के ‘कॉरपोरेट इंटीग्रिटी प्लेज’ पर हस्ताक्षर के बाद कहीं। केबीएम पहली सरकारी एजेंसी है जिसने व्यापारिक माहौल भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए इस तरह के प्रावधान किए हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment