नई दिल्ली. पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाले बॉलीवुड सितारे सैफ अली खान और
करीना कपूर का यह पहला वैलेंटाइन है। सैफ और करीना वैलेंटाइन डे के दिन भोपाल में हैं। खबर है कि सैफ ने अपनी बेगम करीना को वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर हीरे की अंगूठी भेंट की है। ऐसी भी खबर है कि सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड और स्पेन के मॉडल रिवर विपेरी को 'प्रपोज' किया है। 31 साल की हिल्टन विपेरी के साथ घर बसाने के मूड में हैं। हिल्टन और विपेरी की पहली मुलाकात सितंबर 2012 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच डेटिंग शुरू हो गई। (पढें-
अंबानी ने दिया था वैलेंटाइन को 400 करोड़ का गिफ्ट, शिल्पा को मिली थी 3 करोड़ की अंगूठी )
इस बीच, ब्रिटेन में एक सर्वे से सामने आया है कि पति अपनी पत्नियों के मुकाबले प्रेमिकाओं को महंगा और रोमांटिक गिफ्ट देते हैं। यह बात ब्रिटेन में 'धोखेबाज पतियों' के बीच कराए गए एक सर्वे में फिर से सही साबित हुई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कराए गए इस सर्वे में पता चला है कि पति अपनी पत्नियों को गिफ्ट देने में 50 से 100 पाउंड तक खर्च करते हैं जबकि यही मर्द अपनी प्रेमिकाओं को गिफ्ट देने में 200 से 300 पाउंड तक उड़ा डालते हैं।
आगे पढ़ें- भारतीय युवाओं में बढ़ी किसिंग की आदत और दुनिया में कहां-कैसे मना वैलेंटाइंस डे