विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Wakira Laughterhouse That Produces Snake Meat And Skin In Indonesia

PHOTOS: सांपों का कसाईघर, जहां सांप मारे जाते हैं खाल उतारी जाती है और...

1 of 18 Photos
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा द्वीप पर जावाई गांव में वकारिया का सांपों का कसाईघर है। हजारों सांपों को पूरे देश से यहां पकड़ कर लाया जाता है और उन्हें मारा जाता है। उसके बाद इनके चमड़ी उतारी जाती है, जो इस गांव की मुख्य आमदनी का स्रोत है। इस चमड़ी से बैग बनाए जाते हैं। इन हैंड बैग की दुनिया भर के फैशन जगत में अच्छी-खासी मांग है। 
 
वकारिया को उसके कसाई घर के कारण 'बॉस कोबरा' भी कहा जाता है। उसके यहां दस मजूदर दिन-रात सांपों को मारने और उनकी खाल उतारने का काम करते हैं। उनको इस धंधे से हर महीने 1562 डॉलर (करीब 85 हजार रुपये) की कमाई होती है।
 
पश्चिमी जावा प्रांत की इस फैक्ट्री में सांपों की चमड़ी से बैग, जूते, पर्स और बेल्ट बनाए जाते हैं। एक और बैग निर्माता सुनार्ता ने बताया कि आमतौर पर बैग के दाम सामान्य ही होते है, लेकिन फैशन जगत द्वारा खरीदे जाने पर हम अपने दाम बढ़ा देते हैं। उन्होंने बताया कि यहां सांपों को मारे जाने की बड़ी क्रूर पद्धति अपनाई जाती है। ये सभी लोग बिजनेस से जुड़े हैं, इसलिए सांपों से हमदर्दी की आशा रखी ही नहीं जा सकती है।
 
अंदर की स्लाइड पर क्लिक करें और तस्वीरों में देखें सांपों का कसाईघर....

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment