कर्नाटक विधानसभा में तीन मंत्रियों द्वारा पोर्न वीडियो देखा जाना अपने आप में कोई नया मामला नहीं है। इस तरह के मामले अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया में होते आए हैं।
मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में बीजापुर जिले में पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर जोरदार बहस चल रही थी। लेकिन उसी दौरान बीजेपी सरकार के मंत्री सी सी पाटील और लक्षमण सावादी अपने मोबाइल फ़ोन पर पोर्न वीडियो देखने में मशगूल थे। मजेदार बात है कि पाटील खुद महिला बाल विकास मंत्री है। इस घटना के बाद आनन- फानन में इन मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया।
मंत्रियों द्वारा कैमरे पर पोर्न देखते वक़्त पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
इंडोनेशिया
सांसद अरिफिन्तो को अपने देश में अश्लील विरोधी कानून लाने के लिए जाना जाता है लेकिन उन्हें खुद संसद में चल रही एक बहस के दौरान पोर्न देखते हुए पकड़ा गया था। पकड़े जाने पर उन्होंने सफाई दी कि वह अब भी पोर्न से नफरत करते हैं। उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि उन्हें आशंका है कि उनके राजनीतिक जीवन को खत्म करने के मकसद से उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। जब उनसे एक महिला को अपने सेल फ़ोन पर देखते हुए तास्वीर दिखाई गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने क्लिप नहीं देखी।
ऑस्ट्रेलिया
पॉल मैक्ले को अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर पोर्न साइट्स सर्फिंग करते हुए पकड़ा गया था। पहले पहल कई लोगों को यह एक मजाक लगा हो पर जब उनके इन्टरनेट हिस्टरी को खंगाला गया तो पाया गया कि मैक्ले चाइल्ड पोर्नोग्राफी भी सर्च करते थे तो सभी सन्न रह गए।
अमेरिका
एक वीडियो फूटेज में फ्लोरिडा के सीनेटर माइक बेनेट को राज्य विधानसभा में गर्भपात विषय पर चल रही बहस के बीच कई टॉपलेस महिलाओं की तस्वीरें देखते हुए पाया गया था। बाद में उन्होंने कहा कि गर्भपात विधेयक पर चर्चा के दौरान वह बैठे-बैठे बोर हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपना मोबाइल ऑन किया तो ये तस्वीरें अचानक से खुल गई और वह इन तस्वीरों को देख तुरंत आगे बढ़ गए।
दो बच्चों के पिता अमेरिकी राजनेता माइक दुवाल को अपने सहकर्मी के साथ दो महिलाओं के साथ उनके विवाहेत्तर संबंधों के बारे में बखान करते हुए पकड़ा गया। हालांकि वह ऐसा करते यह भूल गए कि उनका माइक चालू था। दोनों की इस बातचीत को एक टेलीविजन प्रसारण के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा था।
इटली
इटली के 66 वर्षीय सांसद शिमोन काग्नो अब्ब्रेसिया जोकि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पार्टी के सदस्य है,को भी संसद सत्र के दौरान एक एक्स्कोर्ट वेबसाइट पर महिलाओं को देखते हुए पकड़ा गया था। बाद में उन्होंने कहा कि वह अपने मोबाइल फ़ोन पर मेसेज देख रहे थे कि तभी एक विंडो खुल गया और वो उन ख़ूबसूरत लड़कियों की तस्वीरों को देखने से अपने आप को रोक नहीं पाए ।
बाद में उन्होंने अपने बयान में सुधार करते हुए कहा कि उनकी उंगलियां फिसल गई थी। हालांकि तस्वीर देखने से साफ़ पता चल रहा था कि वह वेबसाइट पर कई लड़कियों की तस्वीरों को देख रहे थे।
क्रोएसिया
क्रोएसिया के एकअनाम सांसद को संसद में सड़क सुरक्षा पर चल रहे बहस के दौरान एक्स रेटेड वीडियो क्लिप देखते हुए उनके साथी सांसदों ने पकड़ा था हालांकि बाद में यह भी पता चला उनके साथी सांसदों भी उनके साथ इस वीडियो क्लिप को देखने में शामिल हो गए।
डेविड केली ऑस्ट्रलियन बैंककर्मी
केली को अपने सहकर्मी के लाइव ब्राडकास्ट के बीच में ही ऑफिस में मिरांडा केर्र की तस्वीरें देखने के कारण नौकरी से निकला दिया गया। केली टीवी पर चल रहे अपने दोस्त के लाइव ब्राडकास्ट के ठीक पीछे कंप्यूटर पर केर्र की तस्वीरें देख रहे थे।
Related Articles: