विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Winter Storm Dumps Snow, Rain On Northeast, Snarls Airline Flights

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 7 मरे, 200 उड़ानें रद्द

1 of 4 Photos
वाशिंगटन. अमेरिका में भयानक बर्फीले क्रिसमस तूफान ने 7 लोगों की जान ले ली है तथा इसके कारण बुधवार को 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। दो दिन में 1500 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।   मैक्सिको की खाड़ी से ग्रेट लेक्स तक आए इस बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर क्रिसमस व नववर्ष की छुट्टियां मनाने वालों पर पड़ा है। 
 
 
उनसे कहा गया है कि तीखी बर्फ से चुभती हवाएं, गिरते तापमान और बर्फ से अटी सड़कों से मुकाबला करने के बजाय घर पर ही रहें तो बेहतर होगा। 
 
 
अमेरिका के मौसम विभाग ने देश में जारी बर्फीले तूफान के कहर के अब देश के पूवरेत्तर इलाके में पहुंचने की भविष्यवाणी की है। इस तूफान से मिशिगन राज्य के कई हिस्सों में बर्फ की 30.5 सेंटीमीटर से ज्यादा मोटी परत जम गई है।
 
बिजली के तार इसके नीचे दब गए हैं जिससे बिजली संकट भी हो गया है। इंडियाना प्रांत में बर्फीली फिसलन के कारण 157 गाड़ियां आपस में भिड़ गई हैं। मिसिसिपी और अलबामा में गवर्नरों ने इमर्जेसी घोषित कर दी है।

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment