'विवाहेत्तर संबंध रोकने के लिए पत्नियों को मिलेगा वेतन'
Source: बीबीसी न्यूज़ | Last Updated 02:22(10/02/12)
इंडोनेशिया में एक प्रांतीय प्रशासन का कहना है कि वो शादीशुदा पुरुष प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन सीधे उनकी पत्नियों को देगी ताकि ये पुरुष दूसरी महिलाओं के साथ संबंध न बना सकें।
सुलावेसी द्वीप पर गोरोंतालो प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों की पत्नियों ने शिकायत की है कि उनके पति अपनी तनख़्वाह छुपा रहे हैं और उन्हें रोज़ाना सिर्फ़ खाने का पैसा दे रहे हैं।
इम पत्नियों को शक है कि बाकी पैसा दूसरी औरतों पर खर्च किया जा रहा है।
ये क़दम सिर्फ़ पुरुष अधिकारियों के लिए हैं और महिला अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।