विज्ञापन
 
Home >> International News >> Photo Feature >> Woman Executed After Being Accused Of Adultery Wit

कमांडर से बनाए संबंध जिस्मानी तो यूं बर्बरता पर उतरे तालिबानी

1 of 7 Photos

काबुल।अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा एक महिला को सरेआम गोली मारने का वीडियो सामने आया है। एक अफगानी अधिकारी द्वारा समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया गया कि महिला पर व्यभिचार का आरोप था।
 
तीन मिनट की इस वीडियो में पगड़ी पहने एक व्यक्ति जमीन पर बैठी महिला पर काफी नजदीक से गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। (यहां देखें वीडियो)काबुल के नजदीक परवान क्षेत्र के एक गांव में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को देखने पर मालूम होता है कि तालिबानी महिला पर पांच बार गोलियां चलाता और इस वीभत्स दृश्य को देख रहे तकरीबन 150 लोग हत्या के बाद खुशी मनाते हुए धार्मिक नारे लगा रहे हैं।
 
हत्या की इस रिकॉर्डिंग में एक अन्य व्यक्ति कहता है, "अल्लाह हमें व्यभिचार के नज़दीक न जाने की चेतावनी देता है क्योंकि यह गलत रास्ता है और इस महिला ने ऐसा किया है, इसलिए अल्लाह ने इसकी हत्या का आदेश दिया है।"
 
शनिवार को प्राप्त इस वीडियो को देखने के बाद इलाके के गवर्नर बसीर सलांगी ने कहा कि यह घटना शिनवारी जिले के किमचोक गांव की है और करीब एक हफ्ते पहले घटित हुई है।
 
व्यभिचार के आरोप में महिला की सरेआम हत्या, प्रत्यक्षदर्शियों ने मनाया जश्न


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment