पैसा के मद में इंसान कितना लालची हो जाता है कि इसका अंदाजा इस बात से ही होता है कि व्यक्ति अपने चाहने वालों को भी नहीं बख्शता है।
फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने दोस्त को लॉटरी में जीते हुए पैसों के लिए मार डाला। उसके दोस्त अब्राहम शेक्सपीयर ने 30 मिलियन डॉलर (1.6 अरब रुपए) की लॉटरी जीती थी, जिसके बाद वह अपने महिला मित्र डोरिस डीडी मूरे की गंदी नीयत का शिकार हो गया। अदालत ने सभी साक्ष्यों पर गौर करके डोरिस को हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
शेक्सपीयर की की लाश उसके घर के पीछे कांक्रीट स्लेब में दफन मिली। जांचकर्ताओं का कहना है कि वह डोरिस का पूर्व प्रेमी था। पूर्व प्रेमिका धोखे से पैसा हथियाने के बाद उसे दो बार गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया।
तस्वीरों में देखें...