विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Woman Who Has Up To 100 Orgasms A DAY

दिन में इतनी बार आता है मज़ा कि सेक्स बना सज़ा

दैनिकभास्कर.कॉम | Aug 28, 2012, 00:38AM IST
 
 

कुछ लोग इसे झुठलाते हैं, जबकि कुछ लोग इसके लिए तरसते हैं। हम बात कर रहे हैं ऑर्गेज्म यानि सेक्स में चरम आनंद के बारे में। एक महिला ऐसी भी है, जो दिन में तकरीबन 100 बार ऑर्गेज्म का अनुभव करती है। लेकिन यह आनंद अब उसके जीवन में दुख का कारण बन गया है।

44 वर्षीय किम रामसे ऐसी मेडिकल कंडीशन से ग्रस्त हैं, जिसमें उन्हें काफी आसानी से सेक्स चरमोत्कर्ष का अनुभव हो जाता है। सेक्स में चरम का अनुभव कई लोगों के लिए सपने की तरह होता है, लेकिन किम को दिन में कई बार चरमोत्कर्ष का अनुभव होता है। हालत यह है कि किम को चरमोत्कर्ष का अनुभव रोजाना के काम करते हुए भी हो जाता है। कार चलाते हुए, ट्रेन में बैठकर और घर के काम करते हुए किम ऑर्गेज्म महसूस करती हैं।

लेकिन बार-बार ऑर्गेज्म अनुभव के कारण उन्हें थकान हो जाती है और इससे वह सामान्य संबंध बनाने में काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

हर्टफोर्डशायर के हिचिन में रहने वाली मिस किम एक नर्स हैं और वह अनवरत जेनिटल एराउसल डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यह असाध्य समस्या स्पाइनल सिस्ट के कारण होने वाले नर्व डैमेज की वजह से होती है।

'द सन' को दिए इंटरव्यू में किम ने कहा "बाकी महिलाएं सोचती हैं कि ऑर्गेज्म कैसे प्राप्त किया जाए, लेकिन मैं सोचती हूं कि इसे कैसे रोका जाए।"

मिस किम को इस समस्या का पता वर्ष 2008 में चला. जब उन्होंने अपने नए ब्वायफ्रेंड के साथ सेक्स किया।

बकौल डेली मेल उन्होंने बताया "एक बार मुझे चार दिनों तक लगातार ऑर्गेज्म का अनुभव होता रहा। मुझे लगा कि मैं पागल हो जाऊंगी।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment