20वीं शताब्दी में कई ऐसे महान लेखक हुए थे जो ज्यादा शराब पीने की अपनी आदत की वजह से चर्चा में रहे। कुछ लोगों का मानना था कि अधिक शराब पीने के कारण ही वे अच्छा लिख पाए, जबकि कुछ का मानना था कि उन्होंने जीवन की परेशानियों से तंग आकर शराब का सहारा लिया। इन लेखकों और शराब के बीच संबंध चाहे जो भी हो, लेकिन इतना साफ है कि इनके लेखन ने इन्हें दुनिया में अलग पहचान दिलाई।
दैनिकभास्कर.कॉम दुनिया के कुछ ऐसे ही महान लेखकों से आपका परिचय करवा रहा है, जो शराब पीने की आदत की वजह से चर्चा में रहे।