वॉशिंगटन. पिछले 13 दिनों से जिंदगी और मौत के फेर में पड़ी दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित सिंगापुर में हमेशा के लिए खामोश हो गई। जहां इसे लेकर भारत में व्यापक स्तर विरोध प्रदर्शन हुआ और लोग सड़कों पर उतर आए थे, वहीं इंटरनेशनल मीडिया में यह मुद्दा सभी प्रमुख अखबारों में छाया रहा।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर को प्रमुखता देते हुए कहा है कि पीड़ित की मौत पर लोगों के गुस्से ने भारत को एक कर दिया है। देश में महिलाएं यौन उत्पीड़न का सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। न ही पुलिस और कानून व्यवस्था उन्हें सुरक्षा देने में सक्षम है।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है दुनियाभर की मीडिया में इस खबर को किस तरह से कवर किया गया।