विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Zardari Bullet Proof Bunglow

जरदारी ने बनवाया नया आशियाना: बंगले से ही विमान में उड़ सकते हैं, बम का भी नहीं होगा असर

1 of 6 Photos

लंदन. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने लाहौर के पास अपने लिए विशाल बंगला बनवाया है। वह जल्‍द ही इस घर में शिफ्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में फैली जरदारी की संपत्ति में एक और नाम जुड़ जाएगा। यह बंगला पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। इसमें एक हवाई पट्टी है जहां से जरदारी या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति छोटा जेट विमान लेकर उड़ सकता है या उतर सकता है। बहरिया कस्बे में यह निजी आवास 200 कैनाल (करीब 10 लाख 80 हजार वर्गफीट या करीब 24.87 एकड़) में फैला है। एक पाकिस्तानी अखबार के अनुसार जरदारी शनिवार को लंदन से सीधे वहां जाएंगे। इस घर को बनाने में 5 अरब रुपये की लागत आई है। घर की खूबियों को देखकर लगता है कि पाकिस्तान के नेता आम नागरिक से अब ज्यादा भयभीत हैं।

जरदारी के एक करीबी ने बताया कि जरदारी को यह जमीन बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी मलिक हुसैन रियाज ने दी है। हुसैन की निगरानी में बन रहे घर का काम 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। पिछले साल हुसैन बहुत चर्चित रहे थे। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस चौधरी इफ्तिखार के बेटे अर्सलान के विदेश दौरों का खर्च इन्होंने ही उठाया था। हुसैन ने भी दावा किया था कि मुकदमा अपने पक्ष में करवाने के लिए उन्होंने अर्सलान पर 34.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

इस घर का नाम बेनजीर-जरदारी के बेटे के नाम पर बिलावल हाउस रखा गया है। बिलावल हाउस पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के महलनुमा घर से महज 1.5 किलोमीटर दूर है। पीएमएल (एन) के मुखिया शरीफ भी अपनी अमीरी के लिए मशहूर हैं। शरीफ का घर रायविंड रोड पर 300 एकड़ में फैला है। शरीफ के घर में एक चिडिय़ाघर भी है। इसके इर्द गिर्द बगीचे और खेत हैं। कुछ दिन पहले शरीफ के भाई का निधन हो गया था। जरदारी उनके घर शोक व्यक्त करने जाएंगे।

8 फरवरी की कुछ अन्‍य प्रमुख खबरें

दाग हमारे मंत्री पर नहीं, मीडिया में है: सपा, अखिलेश सरकार के नए मंत्रियों को जानिए

टॉप 20 वेबसाइट्स में क्‍या है GOOGLE, FACEBOOK और TWITTER का नंबर, जानिए

इलाहाबाद के कमिश्‍नर बोले- कोई प्रॉब्लम हुई तो उठा के बंद कर देंगे एकता कपूर एंड कंपनी को

आगरा में डीएम-कमिश्‍नर के नाम खरीदी गईं सेक्‍स ताकत बढ़ाने वाली दवाएं

जरदारी ने बनवाया नया आशियाना: बंगले से ही विमान में उड़ सकते हैं, बम का भी नहीं होगा असर

ये भी पढ़ें

करगिल पर बेनकाब हुए पाकिस्‍तान ने हुर्रियत को दी थी 'नापाक' सलाह

पाकिस्‍तान में भारत विरोधी प्रदर्शन, मौलवियों ने उगली आग

भारत से बदला लेने की कसम खाकर भर्ती होते हैं पाकिस्तानी फौजी!

पाकिस्‍तान की नापाक हरकत पर कैसे नजर रख रहे हैं जवान, पढि़ए बॉर्डर से LIVE REPORT  

पाकिस्‍तान: कादरी के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट, पीएम की गिरफ्तारी में अड़चनें  

फ्लैग मीटिंग में पाक ने दिखाए तेवर, सपा बोली- युद्ध ही एक मात्र विकल्‍प

जानिए, आखिर क्यों कट जाते हैं हमारे सिर?

पाकिस्‍तान में हुकूमत के खिलाफ ऐलान-ए-जंग

शहीद के पिता की मांग- पाकिस्‍तान को दो करारा जवाब, अन्‍ना बोले- अब हो जाए सीधी जंग

'हमारा एटम बम धूल खा रहा है, पाकिस्‍तान में घुस कर बोलो हमला'

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment