पश्चिम से सुलह चाहता है जवाहिरी का भाई
agency
| Sep 12, 2012, 10:05AM IST

उसने कहा, ‘मैं किसी खास समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करता। अयमान का भाई होने के नाते मैं उसे हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए कह सकता हूं।’ मोहम्मद ने कहा कि वह ये सब किसी कमजोरी या अपने फायदे के लिए नहीं कर रहा है।
मोहम्मद का प्रस्ताव..
पश्चिमी देशों से मांग
इस्लामी जमीन और शिक्षा में दखल देना बंद करे।
इस्लाम के खिलाफ जारी लड़ाई बंद हो।
सभी इस्लामिस्ट कैदियों को रिहा किया जाए।
कट्टरपंथियों से मांग
पश्चिमी और अमेरिकी हितों पर हमले बंद हों।
इस्लामी जमीन पर वैध पश्चिमी नागरिकों को सुरक्षा दें।
अमेरिका और पश्चिमी देशों को भड़काया न जाए।
राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या का है आरोपी
मोहम्मद पर मिस्र में आतंकवाद फैलाने और 1981 में राष्ट्रपति अनवर सदत की हत्या का आरोप है। इसके वह 14 साल की सजा भी काट चुका है। हालांकि वह इन सभी आरोपों का खंडन करता है।






