विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> 12 New Parks Will Be In New Year

महानगरों की तर्ज़ पर डेवेलप होगा शहर, मिलेगा 12 नए पार्कों का तोहफा

भास्कर न्यूज। | Dec 07, 2012, 12:40PM IST
 
 


रांची।राजधानी में महानगरों की तर्ज पर कॉलोनियों में पार्क डेवलप किए जाएंगे। नगर निगम नेे पहली बार ओपन स्पेस को डेवलप करने की योजना बनाई है। नए वर्ष में कम से कम 12 पार्क बनेंगे। पहले फेज में छह पार्क का डेवलपमेंट लगभग एक करोड़ की लागत से किया जाएगा।

नगर विकास विभाग ने इसके लिए निगम को फंड दे दिया है। निगम ने पार्क का डिजाइन भी तैयार करा लिया है। शीघ्र ही इसका टेंडर निकाला जाएगा। पार्क में बच्चों के झूले, मॉर्निंग वाकर्स के लिए जॉगिंग ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा। उधर, निगम के डिप्टी सीईओ ने कहा है कि मोरहाबादी में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण चिह्नित कर हटाए जाएंगे।

 

यहां बनाए जाएंगे पार्क

 

हरमू में आवास बोर्ड की खाली जमीन पर चार पार्क डेवलप होंगे। इसमें चारों ओर बाउंड्री, पौधे, बच्चों के लिए झूले आदि होंगे। साथ ही पार्क में बैठने की भी व्यवस्था होगी। मोरहाबादी में स्टेट गेस्ट हाउस के सामने से टीआरआई तक खाली पड़ी जमीन में मॉर्निंग वॉकर के लिए ट्रैक, डॉ. रामदयाल मुंडा की स्टैच्यू, म्यूजिकल फाउंटेन और पौधा लगाया जाएगा। वहीं, सिदो-कान्हू पार्क जाने वाले रास्ते में खाली पड़ी जमीन पर भी पार्क बनेगा। यहां भी बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे।

 

ओपन स्पेस की तलाश

 

"नगर निगम शहर में ओपन स्पेस यानी खाली जमीन तलाश रहा है, ताकि उसे पार्क के रूप में डेवलप किया जा सके। शहर में ऐसी जगहों की कमी है। नए वर्ष में निगम कम से कम 12 पार्कों को डेवलप करेगा।’’ - गोपालजी तिवारी, डिप्टी सीईओ,निगम।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment