राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
फिल्म के लिए भोजपुरी अभिनेत्री ने दे दी अस्मत
Matrix News | Jun 27, 2012, 14:11PM IST
भोजपुरी फिल्मों की ट्यूलिप सिंह उर्फ पूनम सिंह कथित रूप से कास्टिंग काउच का शिकार हुई है। पूनम सिंह ने एक समाचार पत्र से बातचीत में यह खुलासा किया है।
पूनम ने बताया कि गुजरात के एक बिजनेस मैन से उसके शारीरिक संबंध थे। उसका दो बार गर्भपात भी हो चुका है। पूनम के मुताबिक, जिस बिजनेसमैन के साथ उसके शारीरिक संबंध थे, उसने दो फिल्मों में पैसा लगाया था। पूनम के मुताबिक, बिजनेसमैन ने जब यूनिट की अन्य लड़कियां लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद बिजनेसमैन ने फिल्म में पैसा लगाने से मना कर दिया। अब वह उसे झूठे केस में फंसा रहा है। पूनम सिंह और उसके लिव इन पार्टनर रमन नायर पर अहमदाबाद के केके 'वैलर्स के मालिक को 2.5 करोड़ का चूना लगाने का आरोप है। गुजरात पुलिस पूनम को काफी समय से तलाश कर रही है, वह फिलहाल फरार है।
मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहने वाली पूनम ने बताया कि अहमदाबाद के व्यापारी ने उसके और उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। पूनम को डर है कि व्यापारी उसकी हत्या करवा सकता है। पूनम ने आरोप लगाया कि व्यापारी उससे कंपनी का ब्लैंक चेक देने का दबाव बना रहा है। पूनम ने कहा कि वह अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करना चाहती है।






