विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Dhanbad >> जेडीए में सारे भ्रष्ट, इनकी चले तो जयपुर बेच दें : हाईकोर्ट

जेडीए में सारे भ्रष्ट, इनकी चले तो जयपुर बेच दें : हाईकोर्ट

Matrix News | Aug 11, 2012, 14:16PM IST
 
 

भास्कर न्यूज-!-जयपुर
राजस्थान हाईकोर्ट ने झूठा शपथ पत्र पेश करने पर जयपुर विकास प्राधिकरण ((जेडीए)) के अफसरों को फटकार लगाई है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के वक्त चीफ जस्टिस अरुण मिश्रा और एनके जैन की बेंच ने कहा कि ‘जेडीए में सारे भ्रष्ट बैठे हैं। इनकी चले तो ये सारा जयपुर ही बेच दें। कहीं पर तो छोड़ो। क्या श्मशान भी नहीं छोड़ोगे? क्या इसे भी बेचोगे?’ अदालत बृजलालपुरा गांव में श्मशान की जमीन पर वुडलैंड पार्क योजना और अतिक्रमण मामले में सोहन लाल की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने श्मशान की जमीन के 90 बी करने के आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही अतिक्रमण हटाकर 1962 की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए। 1962 में एसडीएम ने जमीन को श्मशान भूमि माना था।
खुद मरोगे तो क्या हवा में जाओगे?
कोर्ट ने अदालत में पेश हुए जेडीए जोन ((5)) के मौजूदा और पूर्व उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चारण व नरेन्द्र मोहन माथुर को काफी डांटा। अदालत ने कहा कि ‘आपने श्मशान की जमीन की 90बी कर दी। खुद मरोगे तो कहां जाओगे? क्या हवा में जाओगे? तुम धरती पर बोझ हो। भ्रष्टाचार खत्म करने के कहीं से तो शुरुआत करनी होगी। क्यों न तुम्हें जेल भेजकर करें?’
अफसरों ने माफी मांगी : सुनवाई के दौरान जेडीए के वकील ने अफसरों की ओर से माफी मांगी, जिस पर खंडपीठ ने उन्हें निर्देश दिया कि दोनों अफसर लिखित में माफी नामा पेश करें। फिर बेंच उस पर विचार करेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment