विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Bagmara >> देवरी में मिली ससुराल से गायब विवाहिता

देवरी में मिली ससुराल से गायब विवाहिता

Matrix News | Jul 12, 2012, 03:57AM IST
 
 

भास्कर न्यूज-!-जमुआ
चार दिन पूर्व सवईटाड़ स्थित अपने ससुराल से गायब हुई विवाहिता को मंगलवार को देवरी के चितरोकुरहो गांव से जमुआ पुलिस ने बरामद कर लिया है। विवाहिता बुंदिया देवी को बहला-फुसला कर ससुराल से ले जाने से कवईटांड़ की वृद्ध महिला कलवा देवी पति जीतन यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुंदिया देवी ने बताया कि 7 जुलाई की रात में उसका पति खेमन दास शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
घर में कुछ बात को लेकर उसके पति, सास एवं ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पड़ोस की कलवा देवी ने उससे कहा कि तुम्हारे ससुरालवाले हमेशा तुम्हारे साथ मारपीट करते हैं इसलिए तुम हमारे साथ चलो तुम्हारी शादी दूसरे व्यक्ति से करा देंगे। इसके बाद वह उसे लेकर देवरी के चितरोकुरहा गांव ले आई। यहां अनिल सिंह के घर में उसे रखकर पुन: तीन दिन बाद आने की बात कह चली गई।
पीडि़ता ने कहा कि दो दिन बीतने पर उसे शक हुआ कि कहीं उसे बचने के लिए यहां नहीं लाया गया है। जिसके बाद वह कलवा देवी से फोन पर संपर्क कर वापस घर जाने की जिद करने लगी। दूसरे दिन उसके चाचा वगैरह भी उसकी खोजबीन में चितरोकुरहा गांव पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद वह वापस लाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कलवा देवी को जेल भेज दिया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment