विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Baliyapur >> सांप काटने से महिला की स्थिति चिंताजनक

सांप काटने से महिला की स्थिति चिंताजनक

Matrix News | Jul 17, 2012, 02:02AM IST
 
 

खोरीमहुआ-!- धनवार थाना क्षेत्र के मनगसो गांव में शनिवार रात सांप के काटने से एक महिला की स्थिति चिंताजनक हो गई। बताया जाता है कि मनगसो निवासी देवकी मसोमात शनिवार रात घर के बरामदे में चौकी पर सोई हुई थी। इसी बीच अचानक अंगूठे में एक सांप ने उसे डंस लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे रविवार को तिसरी प्रखंड के बेलाटांड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां इंजेक्शन देने के बाद उसे वापस शाम को घर लाया गया। मगर उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक गुनी-ओझा उसके झाड़-फूंक में लगे हुए थे।
सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तिसरी-!- सावन की दूसरी सोमवारी में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रखंड स्थित शिव मंदिरो में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। प्रखंड के चंदौरी, गुमगी, भंडारी, लक्ष्मीपुर, लोकाय, घंघरीकुरा, खिजुरी और तिसरी प्रखंड मुख्यालय में महिला-पुरुष के साथ-साथ छात्राओं ने भी भगवान शंकर पर जल चढ़ाया। वहीं प्रखंड के बहुचर्चित धर्मस्थल कबूतरी पहाड़ी स्थित कबूतरा नाथ बाबा पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार बनी रही। इधर बिहार के पटना, नवादा, गया, राजगीर आदि से सैकड़ों गाडिय़ों में सवार बम तिसरी होकर वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बिहार से देवघर जाने के लिए गावां-तिसरी पथ सरल और कम दूरी का रास्ता है जिस कारण नवादा, गया, पटना आदि के लोग देवघर-तिसरी होकर ही जाते हैं। यही वजह है कि सावन में एक तो लोकल लोग भी कांवर लेकर देवघर जाते हैं और बाहर से भी लोग इसी रास्ते से जाते हैं। जिस कारण सावन में यह पथ व्यस्त ही रहता है। वहीं बोलबम के नारों से पूरा सावन महीना गूंजता ही रहता है। चारों ओर केसरिया रंग और बोलबम की ही धूम रहती है। तिसरी में पिछले तीन दिनों से मौसम और सुहावना कर दिया है। जिस कारण कांवरियों को भी यह सावन सुखद महसूस हो रहा है। इधर शिव मंदिरों में लगातार पूजा-अर्चना जारी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment