जमशेदपुर .नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में चल रहे उत्कर्ष-2013 के दूसरे दिन हल्की बारिश के बावजूद विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। रात नौ बजे से शुरू हुए फैशन शो में प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम पर आधारित परिधानों की प्रस्तुति की।
पहली टीम ने रिसाइकिल मेटेरियल्स से बने परिधान को पहनकर कैटवॉक किया। इसके बाद आई टीम ने भूत, वर्तमान और भविष्य को परिधानों के जरिये पेश किया। इससे पहले दिन में नाच व नाटक का प्रदर्शन हुआ, वहीं रात में फैशन शो का जलवा दिखाया।
कार्यक्रम में 18 टीमों ने परिधान की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय ने बताया कि बारिश की वजह से बैटल ऑफ बैंड्स को रोकना पड़ा था। हालांकि, बैटल ऑफ बैंड्स में रांची के मेटल और जमशेदपुर के प्राकृत बैंड का धमाकेदार प्रदर्शन रहा।
कोडाली का मुंबई में मिला अवार्ड
एनआईटी, जमशेदपुर के निदेशक प्रो. रामबाबू कोडाली को शनिवार शाम मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इकोनॉमिक्स टाइम्स की ओर से आयोजित समारोह में प्रो. कोडाली को रिसर्च के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है प्रो. कोडाली 15 फरवरी को यह अवार्ड लेने मुंबई गए थे।
आज के कार्यक्रम : इन्स्ट्रूमेंटल, नुक्कड़ नाटक और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, मशहूर बैंड यूफोरिया के प्रदर्शन के साथ समापन।
मेजबान ने जीतीं प्रतियोगिताएं
उत्कर्ष-2013 में मेजबान एनआईटी का जलवा दिख रहा है। एनआईटी की टीम ने अब तक सर्वाधिक प्रतियोगिताओं को जीता है।
यूफोरिया को लेकर उत्साह
देश के मशहूर बैंड यूफोरिया के प्रदर्शन के साथ उत्कर्ष-2013 का समापन रविवार को होगा। इस परफॉर्मेंस को लेकर संस्थान के छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अंतिम दिन पहले हाफ में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें प्रतिभागी जोर आजमाएंगे।
स्किट में दिखाया अभिनय का दम
दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह स्किट से हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने अभिनय का दम दिखाया। इसके बाद छात्रों ने जंक आर्ट के जरिये अपनी नायाब कला की प्रस्तुति की। अंत्याक्षरी, जैम और थीम क्विज के साथ ही नृत्य प्रतियोगिताओं ने सबको थिरकने के लिए मजबूर किया।
नए साल के अवसर पर भी ऐसा ही नाच का तड़का लगा था
फोटो - सुदर्शन