देह व्यापार का धंधा जमशेदपुर मे कई स्थानो खुलेआम चल रहा है। नेताओं और पुलिस के संरक्षण प्राप्त होने के कारण इनके विरूद्र किसी प्रकार की कोई कारवाई नहीं होती है। कुछ माह पूर्व एक नेता जी अपने ही मसाज पार्लर में मसाज करते समय पकड़े गए थे।
अस्त व्यस्त कपड़े में ही उन्हें थाने लाया तो गया था, लेकिन साकची पुलिस ने कारवाई के कुछ समय बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया था। सूत्रों की माने तो नेता जी को रिहा कराने के लिए एक केंद्रीय नेता ने भी साकची थाने में फोन किया था। यह कोइ पहला मामला नहीं है। पुलिस की जब कभी भी बड़ी कार्रवाई होती है नेता जी इनकी गिरफ्त में होते हैं। लेकिन पैसा और पहुंच के कारण नेता जी बार बार बच जाते हैं और देह व्यापार का कारोबार जमशेदपुर में बढ़ता जा रहा है।
आगे पढ़े कहां कहां चलता है देह व्यपार का धंधा