राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इश्क में रोड़ा बना धर्म, खून से लिखी गई प्रेम कहानी
Bhaskar News
| Feb 23, 2013, 08:16AM IST

जमशेदपुर. रतन लोहार की दूसरी पत्नी मुन्नी खातून की शुक्रवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शादी के लिए मुन्नी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसको लेकर मुन्नी का पहला प्रेमी मंझला उर्फ मो. आजाद विरोध किया था। मंझला मुन्नी से शादी करना चाहता था। अपने प्रेम में असफल होने के बाद मंझला ने रतन पर कई दफा हमला किया। लेकिन रतन बच गया था।
एक मामले में रतन को जेल जाने के बाद मंझला ने मुन्नी को पहले शादी के लिए दबाव वनाया । लेकिन मुन्नी के मना करने पर मंझला ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया । पहली दफा तो वह बच गई। लेकिन शुक्रवार को हुए हमले में उसकी मौत हो गई। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें झाविमो नेता मंझला उर्फ मो. आजाद, मो. मकबूल, वकील अली, मो. नइमुद्दीन, मो. शहाबुद्दीन, मो. कालू, मो. मुक्का और मुगर मास्टर शामिल हैं। मुन्नी के तीन बच्चे नाजिया खातून, अमित लोहार व आशीष लोहार हैं। रतन के जेल जाने के बाद मुन्नी कोयला एवं स्क्रैप टाल के धंधे को कर इसे संभाल रही थी।
शुक्रवार को मुन्नी अपनी स्कूटी से तीनों बच्चों को लेकर घर पहुंची ही थी कि पीछे से कुछ युवक वहां आए और गोली मार दी। पहली गोली मिस करने के बाद युवकों ने दो गोली उसके सिर में सटा कर मारी। जिससे घटनास्थल पर ही मुन्नी ने दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद युवक पैदल ही मुख्य सड़क तक पहुंचे। वहां से बाइक से फरार हो गए। करीब 15 मिनट के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस शव को एमजीएम ले गई।
पिछले वर्ष हुई थी मारपीट
मुन्नी खातून व उसकी बहनों के साथ 13 सितंबर 2012 को कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की थी। इसके बाद मंझला पर हमला हुआ था। इस मामले में दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।






