विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> 3 Bank Decoits Arrested From Chaibasa

ग्रामीण बैक लूटकांड के सरगना समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार

एजेंसी | Dec 30, 2012, 10:18AM IST
 
 


जमशेदपुर/चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित ग्रामीण बैंक मे हुई 12 लाख रूपयें की डकैती में संलिप्त तीन लुटेरों को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आज बताया कि गत 21 अगस्त को हुई बैंक लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना कैरा वानरा तथा उसके दो साथियों पप्पू तामसोय और कुजरी बोदरा को गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा के मंगला हाट इलाके से पकड़ा गया। उनके पास से दो देशी तमंचे, कुछ कारतूस और चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये।

गिरफ्तार लुटेरे 19 नवंबर को चाइबासा की एक निजी एजेंसी में हुई 85 हजार की लूट की वारदात में भी शामिल थे। पुलिस दोनो घटनाओं में शामिल इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की धरपकड़ के भी प्रयास कर रही है। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment