रांची/लातेहार। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित अमवाटीकर इलाके के मारिला जंगल में सोमवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 10 CRPF जवान शहीद हो गए जबकि 14 जवान घायल हो गए हैं। रेंज IG घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सभी शहीद जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
DGP जीएस रथ ने बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया है। कुछ जवानों की मौत अस्पताल में भी हो गयी।
नक्सलियों ने जवानों के कुछ हथियार भी लूट लिए हैं।
लैंड माईन्स विस्फोट कर नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों को उड़ाया
लातेहार जिले के बरवाडीह में सोमवार से ही चल रहे मुठभेड़ के बाद आज नक्सलियों ने ग्रामीणों पर बम से हमला कर दिया है। ये ग्रामीण घटनास्थल पर पड़े जवानों के शव लेने के लिए आगे बढे थे कि तभी नक्सलियों ने पहले से बिछा कर रखे गए लैंड माईन्स को विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट के बाद मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गयी। तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेज जा रहा है। नक्सली अभी भी घटनास्थल पर डटे हुए हैं। वे पुलिस को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।
आप भी देखिये घटना के बाद की सीधी तस्वीरें -
फोटो - प्रवीण रंजन।