विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> 410 Million To Tackle Drought

सूखे से निपटने के लिए मिले 410 करोड़

विशेष संवाददाता. | Jul 30, 2012, 10:51AM IST
 
 

रांची. राज्य सरकार सूखे से निपटने के लिए 410 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को सुखाड़ पर हुई बैठक में विकास आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया। बैठक में केंद्र से फसल बीमा की अवधि 30 अगस्त तक बढ़ाने का आग्रह करने का भी फैसला किया गया। राज्य में लगभग 40 हजार करोड़ रुपए की दलहन और तिलहन की खपत होने के कारण मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इनके उत्पादन पर और बल देने का निर्देश दिया है।

इन पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी

खरीफ की फसल के लिए डीजल पर सब्सिडी के रूप में 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रति एकड़ 600 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए सरकार विज्ञापन प्रकाशित करेगी, जिसमें बताया जाएगा कि किसान सब्सिडी का लाभ कैसे उठा सकते हैं। सब्सिडी के लिए वेबसाइट पर फॉर्मेट उपलब्ध कराया जाएगा।

> मूंग, उड़द, तोरी आदि की वैकल्पिक खेती के लिए 20 करोड़ के बीज खरीदे जाएंगे।

> किसानों को 240 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्तऋण दिया जाएगा।

अफसरों को प्रशिक्षित करने का निर्देश

सीएम ने कृषि निदेशालय और योजना (सांख्यिकी) विभाग को दो दिनों के भीतर जिलों में सुखाड़ से संबंधित अफसरों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। इसके बाद 15 अगस्त तक पंचायत स्तर तक गहन सर्वेक्षण कर सरकार को रिपोर्ट भी देनी होगी।

गोड्डा के किसानों को मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को गोड्डा के किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति के रूप में2.64 करोड़ रुपए भुगतान करने का भी निर्देश दिया। इससे जिले के लगभग एक हजार 423 किसान लाभान्वित होंगे। वित्तीय वर्ष 2011-12 में भनभनिया रोग से इन किसानों की लगभग 6616 हेक्टेयर में फसल नष्ट हो गई थी। बैठक में विकास आयुक्त देवाशीष गुप्ता, कृषि सचिव अरुण कुमार सिंह, योजना सचिव अविनाश कुमार, कृषि निदेशक केके सोन और मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव अलका तिवारी थीं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment