विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> 7 School Children Crushed By Speeding Truck, 2 Dea

तेज रफ्तार ट्रक ने 5 बच्चों को कुचला : 2 की मौत, विरोध में हंगामा

पंकज साव | Oct 09, 2012, 18:18PM IST
 
 


जामताड़ा/रांची. झारखंड के जामताड़ा जिले में में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने 5 स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इनमें दो बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के मिहिजाम ब्लॉक स्थित गोरईनाला गांव में बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज-रफ्तार ट्रक ने 5 को अपनी चपेट में ले लिया। दो बच्चों के मौत की पुष्टि हो गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल धनबाद भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।



दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया है जिसमे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीसी और एसपी पहुँच चुके हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment