विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> 9 Killed In Stampede In Devghar Ashram

देवघरः ठाकुर अनूकूलचंद्र आश्रम में भगदड़ से 9 की मौत

dainikbhaskar.com | Sep 24, 2012, 10:49AM IST
 
 


रांची/देवघर. झारखंड में देवघर शहर स्थित ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम में आज सुबह सत्संग के दौरान मची भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गयी तथा 45 अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद ने बताया कि ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम में सुबह अचानक मची भगदड़ में आठ महिलाओं और एक बच्चे की कुचलकर मौत हो गयी जबकि 45 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये है। उन्होंने बताया कि मृतकों में बिहार और उड़ीसा के श्रद्धालु शामिल है जो ठाकुर अनुकूल चंद्र की 125 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सत्संग में भाग लेने आये थे। श्री प्रसाद ने बताया कि घायलों को देवघर के सरकारी और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए है। भगदड़ के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। 
जांच के आदेश : DGP
झारखंड के डीजीपी जीएस रथ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीजीपी ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी। इधर, जेवीएम नेता प्रदीप यादव ने भी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इस हादसे का कारण प्रशासनिक विफलता को बताया है। हालांकि, अब तक आश्रम प्रबंधन की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।
 
फोटो - मुकुंद पंडित.


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment