विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> A Mojor Political Change Can Take Place In Jharkha

'सिंहासन खाली करो कि झामुमो...', उपराजधानी दुमका में गुरुजी का एलान!

दुष्यंत कुमार | Oct 31, 2012, 11:25AM IST
 
 


दुमका. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए राज्य में बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत दिया है। गुरुजी ने कुछ इस अंदाज में सत्ताधारी दल भाजपा से कहा कि 'सिंहासन खाली करो कि झामुमो आती है।' संताल परगना क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को देर शाम दुमका पहुंचे। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा के साथ 28-28 महीने का सरकार चलाने का जो समझौता हुआ था उसे अब अमलीजामा पहनाने का समय आ गया है। भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ हुए समझौते के तहत नवम्बर में झामुमो सरकार बनाने की अपनी दावेदारी पेश करेगी। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं है लेकिन सरकार उनकी पार्टी की ही बननी है। एक सवाल के जवाब में कहा उन्होने कहा, 'अगर भाजपा सरकार बनाने में बाधक बनती है तो झामुमो इसपर गंभीरतापूर्वक सोचेगी।'
 
भास्कर के सवाल पर गुरुजी की चुप्पी
 
भास्कर द्वारा यह पूछे जाने पर कि उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व भाजपा के शीर्ष नेता 28-28 महीने का कोई समझौता नहीं होने की बात कह रहे है इसपर श्री सोरेन ने कहा कि आप यह बात उसी से पूछिए। हम अपनी बात पर अडिग है। यह कह कर श्री सोरेन ने चुप्पी साध ली।
 
झामुमो नहीं करेगा आगामी चुनाव में गठबंधन
 
आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि समय आने पर इसपर विचार किया जायेगा। यह पूछे जाने पर कि गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे अथवा स्वतंत्र रूप से इसपर उन्होंने कहा कि स्वतंत्र रूप से ही चुनाव लडऩा राज्यहित में है। हमारी पार्टी इसपर गंभीरता से विचार कर रही है। किसी दल के साथ झामुमो नहीं लटकेगी।
 
पारा शिक्षकों पर तुरंत निर्णय ले सरकार
 
झामुमो प्रमुख ने कई महीनों से चल रही पारा शिक्षकों की हड़ताल पर एतराज जताते हुए सरकार को अविलंब सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हड़ताल समाप्त कराने की अपील की। उन्होंने पारा शिक्षकों से भी आहवान किया कि वे राज्य के बच्चों के हित में सोचें औरजल्द हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लें।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment