रांची। हॉकी इंडिया लीग की टीम रांची राइनोज में यूं तो कई मशहूर खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन जिस एक सितारे पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी वह हैं इंग्लैंड के एश्ले जैक्सन। बेहतरीन खेल, बिंदास लाइफस्टाइल और जबरदस्त लोकप्रियता के कारण इन्हें हॉकी का क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी कहा जाता है।
इधर बीच तैयारियों के मद्देनजर हॉकी इंडिया की सीईओ एलिना नार्मन, लीग के टूर्नामेंट डाइरेक्टर मो. मुनीर व प्लानिंग एक्सपर्ट मीनाक्षी भगत ने शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। रांची में हॉकी इंडिया लीग का पहला मैच 18 जनवरी को होना है। पूरे स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद एलिना ने हाई मास्ट लाइट, वीडियो रिप्ले स्क्रीन और इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड को जल्द-से-जल्द सुधारने का निर्देश दिया। इसके अलावा एलिना ने स्टेडियम की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। हॉकी लीग के फ्रेंचाइजी टीम रांची रोस के सीईओ बंटी सिंह ने भी एलिना ने लीग के संबंध में चर्चा की।
आगे तस्वीरों के साथ जाने कुछ और भी खास बातें...