विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> At Late Night, Room Locked, Love Couple Were Busy

थी देर रात, बंद था कमरा, व्यस्त थे प्रेमी जोड़े कि तभी ...

भास्कर न्यूज। | Dec 07, 2012, 10:54AM IST
 
 


रांची/गिरीडीह।गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव में दो प्रेमी जोड़े को देर रात बंद कमरे में धर दबोचा ओर भरी पंचायत को सौंप दिया। जहां ग्रामीणों व पंचों द्वारा निकाह करने का फैसला सुनाया गया है। लेकिन निकाह के लिए जाते समय ही प्रेमी अपनी प्रेमिका छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के भंडारीडीह निवासी मो. खालिद खान के पुत्र आदिल रशीद खान उर्फ रिंकू अपने प्रेमिका बिरनी के मकडीहा निवासी अरसी परवीन पिता मो. कमरूद्दीन से मिलने के लिए देर शाम मनकडीहा गांव आया था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई और दोनों प्रेमी जोड़े को धर दबोचा गया।
इसके बाद प्रेमी आदिल को एक कमरे में बंद करके इसकी सूचना इनके घरवालों को दे दी गई। मामला पंचायत तक जा पहुंचा जहां दिनभर की काफी मशक्कत के बाद भी बात नहीं बनी ओर ग्रामीण एक ही बात कर अड़े रहे कि दोनों की शादी कर दी जाए। समाचार लिखे जाने तक निकाह नहीं हो पाया था। जबकि निकाह कराने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इधर समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना बिरनी पुलिस को नहीं दी गई है।
सदर अस्पताल से शुरू हुई थी मोहब्बत की कहानी
प्रेम प्रसंग के इस मामले की कहानी बड़ी ही रोचक है। भरी पंचायत व ग्रामीणों के समक्ष प्रेमिका अरसी परवीन ने बताया कि हम दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले पांच सालों से चला आ रहा है। यह कहानी सर्वप्रथम गिरिडीह के सदर अस्पताल से शुरू हुआ है अरसी परवीन ने बताया कि हम अपनी मां का इलाज कराने के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल गई थी कि अचानक आदिल से मुलाकात हो गई और बात फोन नंबर लेन-देन तक जा पहुंचा। इसके बाद से ही मिलने-जुलने की प्रक्रिया शुरू हुई और एक-दूसरे के बीच लगातार पांच साल से प्रेम की कहानी चलती आ रही है। इधर प्रेमी आदिल उर्फ रिंकू ने भी कबूल करते हुए कहा कि दोनों का प्रेम-प्रसंग का मामला पांच वर्षो से चल रहा था। भागे हुए प्रेमी की अब तलाश की जा रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment