विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Attention! Do Not Call Back To This Number, The Full Balance Will Be Over

सावधान! कॉल बैक किया तो खत्म हो जाएगा पूरा बैलेंस, जानिए क्या है मामला

भास्कर न्यूज | Dec 08, 2012, 19:06PM IST
 
 

रांची। अगर आप बीएसएनएल के उपभोक्ता हैं, तो सावधान हो जाएं। किसी अपरिचित नंबर से कॉल आने पर कॉल बैक न करें। हो सकता है कि ऐसा करने पर चंद सेकेंड में ही आपके मोबाइल का पूरा बैलेंस खत्म हो जाए। शुक्रवार की रात 10:36 बजे एक बीएसएल उपभोक्ता के नंबर पर +37128001100 से फोन आया। उपभोक्ता ने फोन रिसिव किया तो कोई आवाज नहीं आई और फोन कट गया। इसके बाद उपभोक्ता ने उक्त नंबर पर कॉल बैक किया। इसके बाद फोन रिसीव तो हुआ, पर उधर से कोई आवाज नहीं सुनाई पड़ रही थी। तब उपभोक्ता ने फोन काट दिया।
 
 
इसके बाद पता चला कि महज तीन-चार सेकेंड में ही उपभोक्ता के बैलेंस से 25 रुपए कट गए हैं। इसके बाद उपभोक्ता ने बीएसएनएल के कस्टमर केयर से बात की। कस्टमर केयर की ओर से बताया गया कि उपभोक्ता द्वारा बताए गए नंबर के बारे में कोई जानकारी देना संभव नहीं है। कस्टमर केयर का कहना था कि ऐसा कोई नंबर ही नहीं होता है। फिर भी बैलेंस कटा है, वह उक्त नंबर पर फोन करने के कारण ही कटा है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment