विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Baffling Case : 43 Drafts Of 49 Thousand Made By

चौंकाने वाला मामला : इस विधायक ने बनवाए 49 हजार के 43 ड्राफ्ट

सतीश कुमार. | Apr 13, 2012, 10:46AM IST
 
 

रांची. राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग विवादों के बीच एक झामुमो विधायक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। झामुमो विधायक सीता सोरेन ने कुल 21 लाख के ड्राफ्ट बनवाए। सभी ड्राफ्ट 49-49 हजार के थे। पैसा किसी और ने दिए, पर ड्राफ्ट जमा हुए सीता सोरेन के दो अलग-अलग शहरों के बैंक खाते में। धनबाद से एक ही दिन 23 ड्राफ्ट जारी हुए। फिर जमशेदपुर से भी 20 ड्राफ्ट बने। एजेंसियां इस गंभीर मामले की जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि हॉर्स ट्रेडिंग मामले का खुलासा भले ही हाल में हुआ है, पर कहीं न कहीं इस खेल की शुरुआत बहुत पहले ही हो गई थी। सीता सोरेन के अलावा कई अन्य विधायकों द्वारा किए गए लेन-देन की जांच भी की जा रही है। बहुत जल्द ऐसे लगभग तीन दर्जन विधायकों के काले धन का राज सबके सामने होगा।



विधायक जामा की, ड्राफ्ट बने जमशेदपुर-धनबाद में

सीता सोरेन संथालपरगना के जामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका सरकारी आवास रांची में है। ड्राफ्ट बना जमशेदपुर और धनबाद के बैंकों से। यानी रांची और जामा में उन्होंने ड्राफ्ट नहीं बनवाए। कैश ड्राफ्ट बनवाने की किसी को खबर नहीं हो, इसीलिए दो अन्य शहरों का चयन किया गया। ड्राफ्ट फार्म की राइटिंग देखने से पता चलता है कि दो-तीन लोगों ने अलग-अलग नाम से सभी 43 फार्म भरे और ड्राफ्ट बनवा लिया।

बैंक में 50 हजार या उससे अधिक जमा करने पर पैन जरुरी है। पैन देते ही लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को मिल जाती है। इससे बचने के भी फंडे हैं। एक बार में दस लाख रुपए भी जमा करने हैं, तो उसे 49-49 हजार में बांट दिया जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक पैन नहीं पूछता है।

बैंक से निकासी नहीं, बन गया 10 लाख का ड्राफ्ट

सीता सोरेन का एक बैंक एकाउंट जमशेदपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की सोनारी शाखा में है। इसमें सोरेन के 14.81 लाख रुपए जमा थे। उन्होंने इनमें से एक रुपया भी नहीं निकाला और सात एवं आठ जुलाई 2010 को 10 लाख चार हजार रुपए का ड्राफ्ट बनवा लिया। जांच में पता चला कि एक बार में 49 हजार या उससे कम की नकद राशि जमा कराकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर ड्राफ्ट बनवाए गए। बैंक में उन्होंने 22 सितंबर 2009 को खाता खुलवाया था। उस समय ओपनिंग बैलेंस 52 लाख 23 हजार रुपए थे। यह पैसे कहां से आए, इसका पता भी जांच एजेंसी लगा रही है।

एक ही दिन 23 ड्राफ्ट बनवाए
सीता सोरेन ने धनबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया के हीरापुर शाखा से 28 नवंबर को 23 ड्राफ्ट बनवाए। इसमें से 22 ड्राफ्ट 49-49 हजार रुपए के और एक 22 हजार रुपए का था। यानी एक ही दिन में उन्होंने 11 लाख रुपए का ड्राफ्ट बनवाया। सभी ड्राफ्ट आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर विभिन्न लोगों द्वारा नकद पैसे जमा कर बनवाए गए। इसके लिए पैसे कहां से आए, इसका कोई जिक्र नहीं है। किसी बैंक से पैसे निकाले जाने की भी सूचना जांच एजेंसियों के पास नहीं है। ड्राफ्ट बनवाने वाले ने सिर्फ अपना नाम लिखा है और पते की जगह धनबाद लिखा हुआ है।

पैसा उधार लेकर बनवाया ड्राफ्ट

"मेरे पिता हाल में इंडियन ऑयल से रिटायर हुए हैं। बहन का पेट्रोल पंप है। उन्हीं लोगों से पैसा उधार लेकर ड्राफ्ट बनवाया था। इसका हिसाब पूछे जाने पर जांच एजेंसियों को बता देंगे।" - सीता सोरेन, झामुमो विधायक.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment